🔥 ट्रेंडिंग केरलः 3 मासूमों की जिंदगी बचाने में पू... कटनी में नीम कोटेड यूरिया की नई रैक पह... जज के पद पर चयनित पूर्व छात्रा विजय लक... બગસરાના કડાયા ગામમાં થ્રેસર મશીનમાં પર... दिव्या की 24 दिन की कैद: केन‑बेतवा आंद... दिवंगत कर्मचारी की धनराशि के बंटवारे क...
23 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

MLC निर्वाचन-2026: अपर पुलिस आयुक्त ने मतदान बूथों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 23 अक्टू. 2026, 08:43 AM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आगरा में एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, अपर पुलिस आयुक्त ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

आगरा। विधान परिषद निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल ने जिलाधिकारी आगरा के साथ क्षेत्र पंचायत कार्यालय, एत्मादपुर एवं क्षेत्र पंचायत कार्यालय, खंदौली स्थित मतदान बूथों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा मतदान प्रक्रिया को निर्बाध और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
📲Get App