🔥 TRENDING MLC election update Hacked Phone of Trump’s Son‑In‑Law Rev... Sanju Samson's 67 propels India to Rec... Virat Kohli's unbeaten 82 steers India... Naman Dhir Seen as Solution to India's... Actress Rashmika Mandanna urges Bollyw...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

MLC निर्वाचन-2026: अपर पुलिस आयुक्त ने मतदान बूथों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 23 Oct 2026, 08:43 AM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आगरा में एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, अपर पुलिस आयुक्त ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

आगरा। विधान परिषद निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल ने जिलाधिकारी आगरा के साथ क्षेत्र पंचायत कार्यालय, एत्मादपुर एवं क्षेत्र पंचायत कार्यालय, खंदौली स्थित मतदान बूथों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा मतदान प्रक्रिया को निर्बाध और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
📲Get App