🔥 ट्रेंडिंग करौली में मां गुमानो की दूसरी विसर्जन... तेलंगाना में तीन दिवसीय रक्षा प्रदर्शन... मणिपुर में जारी हिंसा से चिंता ओडिशा में BJP ने BJD पर अराजकता का समर... प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा में आरबीआई डेट... पत्तामुंडी में 7 महीने की गर्भावस्था क...
23 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

MLC चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, पोलिंग पार्टियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 22 अक्टू. 2026, 10:37 PM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने, मतदाताओं की चेकिंग और आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश

उरई (जालौन)। आगामी विधान परिषद (MLC) चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव राज एवं अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सोनी ने संयुक्त रूप से पोलिंग पार्टियों को ब्रीफ किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। साथ ही मतदाताओं की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग के दौरान पूरी सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर विशेष नजर रखने को कहा गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्पक्षता, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करें, ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
प्रशासन का मुख्य उद्देश्य चुनाव को भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराना है, जिससे प्रत्येक मतदाता बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। अधिकारियों ने शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित कर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि MLC चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
📲Get App