🔥 ट्रेंडिंग Palia kalan kheri बच्चों ने स्कूल परिसर में उगाए फल और स... चौराऊ में ठाकुरजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठ... नालंदा: उत्पाद विभाग के सिपाही की मौत... घरफोडी आणि गोळीबाराच्या घटनेने परिसर ह... पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले...
16 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मऊ बाजार में जानलेवा हमला - "बच गए तो दोबारा मार दूंगा", पीड़ित ने थाने में दी तहरीर, मुकदमा दर्ज

✍️ रिपोर्टर: ashif 🗓 16 अक्टू. 2026, 01:08 PM 👁 18
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
रायबरेली, महराजगंज। तहसील क्षेत्र के मऊ बाजार निवासी रामचन्द्र सोनी पुत्र रामखेलावन सोनी ने थानाध्यक्ष चंदापुर को प्रार्थना पत्र देकर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार आज सुबह करीब 11 बजे विपक्षी शिवचन्द्र सोनी पुत्र रामखेलावन सोनी ने किसी बात को लेकर गुस्से में आकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला और जाते-जाते खुलेआम धमकी दी कि "अबकी बार बच गए, दोबारा जान से मार दूंगा।"
पीड़ित रामचन्द्र सोनी ने 15/10/2026 को थाने में लिखित तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
📲Get App