यात्रा
मध्यप्रदेश में शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, 25 सितंबर को भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरों से गांवों तक आसान होगा सफर
भोपाल। मध्यप्रदेश में शहरों से गांवों तक सुगम, सुरक्षित और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 सितंबर 2026 को भोपाल के दशहरा मैदान में इस सेवा का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के माध्यम से शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा यात्रियों के आवागमन को अधिक सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इससे शहरों से गांवों तक आने-जाने वाले यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में नई पहल होगी। सरकार की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन नेटवर्क से जोड़ना और आम नागरिकों के सफर को आसान बनाना है। सेवा के शुभारंभ के साथ प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है।