🔥 ट्रेंडिंग सोयाबीनच्या काढणीला वेग अपुऱ्या पावसाम... अमृतसर में टिप्पर का खड़े ट्रक से टकरा... सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके को शर्तों... सहजाजितपुर, सारण में दो मोटरसाइकिल टक्... मध्यप्रदेश में OBC नेता ने राज्यपाल व... राजस्थान के सिरोही में मक्का‑सौंफ के ख...
17 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

मध्यप्रदेश में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 12 नवंबर से शुरू, 4 जनवरी 2027 को होगा प्रकाशन

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 17 अक्टू. 2026, 04:50 PM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, मध्यप्रदेश में 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) की समय-सारणी निर्धारित की गई है। इस प्रक्रिया के तहत 12 नवंबर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा और अंतिम सूची 4 जनवरी 2027 को जारी होगी।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, मध्यप्रदेश में 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) की समय-सारणी निर्धारित की गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश श्री संजीव कुमार झा ने आयोग के निर्देशों के अनुरूप प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 2 नवंबर 2026 तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकेंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा।

संपूर्ण प्रक्रिया के उपरांत, 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की यह प्रक्रिया निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संपन्न कराई जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवम वर्मा ने इंदौर जिले में पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी आवश्यक कार्यवाहियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को दिए हैं।
📲Get App