🔥 TRENDING ఆదివాసీ సంస్కృతి, సంప్రదాయాలకు ప్రతీక... Police hunt scooter rider after pickup... Meghalaya Governor Announces Annual Rs... Tripura creator Anirban Bhowmik releas... Rajasthan Police Seize Over 1.5 Tonnes... ఆదివాసీ సంస్కృతి, సంప్రదాయాలకు ప్రతీక...
08 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मध्य प्रदेश में भैंस चोरी का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। शिवपुरी जिले के ग्राम माढ़ा गणेशखेड़ा से दो चोर एक भैंस और उसकी पड़िया को चुराकर ले जा रहे थे।

✍️ Reporter: ANAND KUMAR PANDEY 🗓 08 Nov 2026, 12:07 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मध्य प्रदेश में भैंस चोरी का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। शिवपुरी जिले के ग्राम माढ़ा गणेशखेड़ा से दो चोर एक भैंस और उसकी पड़िया को चुराकर ले जा रहे थे। भैंस 18 किलोमीटर तक चुपचाप उनके साथ चलती रही, लेकिन जैसे ही उसे अपना गांव झंडी दिखा, उसने ऐसा दांव खेला कि दोनों चोरों की सारी चाल धरी रह गई।

मध्य प्रदेश।में भैंस चोरी का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। शिवपुरी जिले के ग्राम माढ़ा गणेशखेड़ा से दो चोर एक भैंस और उसकी पड़िया को चुराकर ले जा रहे थे।

भैंस 18 किलोमीटर तक चुपचाप उनके साथ चलती रही, लेकिन जैसे ही उसे अपना गांव झंडी दिखा, उसने ऐसा दांव खेला कि दोनों चोरों की सारी चाल धरी रह गई।

भैंस भागकर सीधे अपने मालिक के घर पहुंच गई और पीछे-पीछे आए चोरों को ग्रामीणों से पकड़वा दिया। अब पूरे इलाके में इस ‘समझदार भैंस’ की चर्चा हो रही है।

झंडी गांव निवासी अरविंद लोधी ने अपनी भैंस को तीन महीने पहले अपनी ससुराल माढ़ा गणेशखेड़ा में ससुर के यहां छोड़़ा था।

पांच नवंबर को बाइक सवार दो चोर पहुंचे और भैंस-पड़िया को हांककर चोरी कर ले गए। संयोग से चोर भैंस को हांकते हुए झंडी गांव की तरफ से ही जा रहे थे।

जैसे ही झंडी गांव आया, वैसे ही पहले से चुपचाप चल रही भैंस ने अचानक खुद को चोरों से छुड़ाकर दौड़ लगा दी। वह सीधे अपने मालिक अरविंद लोधी के घर के खूंटे पर जाकर खड़ी हो गई।

पीछे से दो में से एक चोर भी वहां पहुंच गया और बोला - यह भैंस मेरी है, यहां गलती से आ गई है। भैंस मालिक को शक हुआ तो ससुराल फोन लगाया, फिर चोरी का राजफाश हुआ, फिर क्या था।

गांव वालों ने चोर को पकड़ लिया। दूसरा चोर बाइक छोड़कर वहां से भाग गया। पकड़े गए चोर ने पूछताछ में चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

#NEED24NEWS
📲Get App