🔥 TRENDING 5 Bollywood Films That Show Questionin... Mrunal Thakur clarifies Raaka rumours,... Bollywood Shifts from Rivalry to Colla... Pedro Pascal: Learning cello for 'Behe... Ahaan Panday Calls Aneet Padda 'Gift t... Vidiyum Kaathiru Releases ‘Officer On...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मध्य प्रदेश के दतिया उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर सांसद संजना जाटव ने दी जीत की बधाई

मध्य प्रदेश के दतिया उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर सांसद संजना जाटव ने दी जीत की बधाई

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 03 Aug 2026, 06:44 PM 👁 69
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मेरे प्रभार क्षेत्र की दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री घनश्याम सिंह जी की ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

यह जनादेश लोकतांत्रिक मूल्यों, जनविश्वास और कांग्रेस की जनहितकारी विचारधारा के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। यह जीत आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व, उनकी जनहितकारी सोच और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जनता के बीच निरंतर सक्रिय उपस्थिति पर जनता द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास का भी प्रमाण है। हम सभी कांग्रेसजनों ने धरातल पर रहकर जन-जन के बीच उनकी आवाज़ को मजबूती से उठाया और जनता ने उस विश्वास पर अपनी मुहर लगाई है।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में दतिया विधानसभा क्षेत्र विकास, जनसेवा और प्रगति की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

आपके सफल, जनकल्याणकारी एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए पुनः हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
📲Get App