🔥 ट्रेंडिंग પૂર્વ કેન્દ્રીય મંત્રી દેવુસિંહજી ચૌહા... 84 सिद्ध महाराज कोठी नौहाण्डा से अंतरर... शहडोल में मृत हाथी के दफन स्थल पर पहुं... चिचपल्ली का हनुमान मंदिर बन गया श्रद्ध... टाइगर शॉफ़ की माँ आयशा शॉफ़ ने गोलीबार... अनील शर्मा ने 'अर्जुन नगा' को चार भागो...
19 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

मधुश्रवा मोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग-139 किनारे मधुश्रवा शिव मंदिर जाने वाले मार्ग में बालाजी पेट्रोल पंप के समीप नाले का स्लैब क्षतिग्रस्त

✍️ रिपोर्टर: Kumar Raushan 🗓 19 अक्टू. 2026, 12:30 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अरवल। मधुश्रवा मोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग-139 किनारे मधुश्रवा शिव मंदिर जाने वाले मार्ग में बालाजी पेट्रोल पंप के समीप नाले का स्लैब क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

मधुश्रवा मोड़ एनएच-139 किनारे नाले का स्लैब टूटा,
दशहरा में श्रद्धालुओं की बढ़ेगी आवाजाही, एनएचएआई और स्थानीय प्रशासन से मरम्मत की मांग
अरवल। मधुश्रवा मोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग-139 किनारे मधुश्रवा शिव मंदिर जाने वाले मार्ग में बालाजी पेट्रोल पंप के समीप नाले का स्लैब क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। नाले को ढकने के लिए स्लैब लगाया गया है, लेकिन किनारे का हिस्सा खुला छोड़ दिया गया है। वहीं, ऊपर से एक अतिरिक्त स्लैब डाले जाने के कारण सड़क पर अवरोध जैसी स्थिति बन गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है।दशहरा पर्व के दौरान इस मार्ग पर श्रद्धालुओं एवं आम लोगों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। ऐसे में क्षतिग्रस्त स्लैब और खुले किनारे के कारण दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समस्या का शीघ्र समाधान जरूरी है।
जनहित में स्थानीय लोगों ने एनएचएआई और जिला प्रशासन से मामले पर संज्ञान लेकर नाले की मरम्मत कराने तथा सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है, ताकि पर्व के दौरान किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
📲Get App