🔥 ट्रेंडिंग Nagpur ke वर्धमान नगर एरिया में लगी भी... अमझोर ग्रा.पंचायत के मोहरटोला में नल प... छतरपुर,मध्य प्रदेश में कच्ची शराब पर प... दरभंगा के धनकौल गांव की सड़क बिगड़ती स... आगामी त्यौहारों तथा यातायात माह नवंबर... क़ाहीनी का लाइव अग्रिम बुकिंग कार्यक्र...
02 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

मधेपुर में मोबाइल छिनतई के दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद।

✍️ रिपोर्टर: Md Parwez 🗓 02 नव. 2026, 08:42 AM 👁 21
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नमस्कार! आप देख रहे हैं Need24 News।

मधुबनी जिले के मधेपुर थाना क्षेत्र के पचही चामुंडा स्थान पर लगे महादेव पूजा मेले में मोबाइल छिनतई की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर रविवार की सुबह करीब ढाई बजे लखनौर थाना क्षेत्र के खैरी गांव निवासी चंद्रेश्वर सदाय के पुत्र बिशुन सदाय मेला देखने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक ने अपने साथी की मदद से कथित तौर पर झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और भीड़ में गायब हो गया।

पीड़ित बिशुन सदाय ने मेले में ही आरोपी की पहचान कर पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान मधेपुर थाना क्षेत्र के भखराइन गांव निवासी 19 वर्षीय राजा मुखिया के रूप में हुई।

वहीं, पीड़ित के बयान पर मधेपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार के नेतृत्व में मामले की जांच कर रही एसआई राखी कुमारी ने राजा मुखिया की निशानदेही पर दूसरे आरोपी पचही गांव निवासी 22 वर्षीय लाल बाबू मुखिया को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मधेपुर पुलिस की इस कार्रवाई से मेले में मोबाइल छिनतई की घटना का खुलासा हुआ है।

कैमरे के लिए मधेपुर से, नीड24 न्यूज़।
📲Get App