🔥 ट्रेंडिंग तेलंगाना TOSS SSC और इंटर 2026 परिणाम... आंतरिक अपडेट से हुई आउटेज के बाद एप्पल... तेलंगाना ने 1 करोड़ परिवारों के लिए 5... ओडिशा विधानसभा विंटर सत्र के लिए कांग्... कनक न्यूज ओडिशा ने 18 नवम्बर 2026 के ल... सीलन से प्रभावित आंध्र प्रदेश में तत्क...
18 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
देश

मधेपुरा जिला के श्रीनगर थाना अंतर्गत ललकुरिया गांव, वार्ड संख्या-11 निवासी श्री सलन यादव जी के घर को अपराधियों द्वारा आग के हवाले कर दिया गय

✍️ रिपोर्टर: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 18 नव. 2026, 12:30 PM 👁 23
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मधेपुरा जिला के श्रीनगर थाना अंतर्गत ललकुरिया गांव, वार्ड संख्या-11 निवासी श्री सलन यादव जी के घर को अपराधियों द्वारा आग के हवाले कर दिया गया था। इस भयावह घटना में उनका घर जलकर नष्

मधेपुरा जिला के श्रीनगर थाना अंतर्गत ललकुरिया गांव, वार्ड संख्या-11 निवासी श्री सलन यादव जी के घर को अपराधियों द्वारा आग के हवाले कर दिया गया था। इस भयावह घटना में उनका घर जलकर नष्ट हो गया और उनकी भैंस भी बुरी तरह झुलस गई, जिससे परिवार को भारी क्षति पहुंची। आज सुबह खुर्दा आवास पर आयोजित जनता दर्शन के दौरान पीड़ित परिवार ने मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई। उनकी पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वरीय पुलिस पदाधिकारी से फोन पर बात की और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया। साथ ही, अपनी ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की। किसी गरीब का घर जलाना केवल उसकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि उसके जीवन और सुरक्षा पर हमला है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और संकट की हर घड़ी में जरूरतमंदों के साथ खड़े रहने का हमारा संकल्प निरंतर जारी रहेगा।
📲Get App