🔥 TRENDING उत्तर प्रदेश के गाँव में शादी के बाद स... India’s October Festive Season Boosts... नाबालिक युवाओं ने सार्वजनिक रूप से हथि... The Wire Report: RSS Influence and Con... India-Canada $5.5bn Bank Deal Faces Pu... Critics call Modi's response to INDIA...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

मंदसौर के गरोठ में डेयरी पर नकली दूध बनाने की आशंका, एसडीएम की अचानक दबिश से मचा हड़कंप

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 03 Nov 2026, 05:43 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुखबिर की सूचना पर मंदसौर जिले के गरोठ क्षेत्र में डेयरी पर प्रशासन ने अचानक दबिश दी। मौके से घी, दूध पाउडर और राइस ऑयल बरामद होने पर प्रशासन-पुलिस की संयुक्त जांच शुरू कर दी गई है।

मंदसौर जिले के गरोठ क्षेत्र में डेयरी पर नकली दूध एवं दुग्ध उत्पाद तैयार किए जाने की गंभीर आशंका को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसडीएम राहुल चौहान ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार जिनेंद्र निगम के साथ डेयरी पर अचानक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम ने मौके से घी, दूध पाउडर, राइस ऑयल, गांव के किसानों से एकत्रित किया गया दूध सहित अन्य सामग्री बरामद की।

अचानक पहुंची प्रशासनिक टीम को देखकर डेयरी पर हड़कंप मच गया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलवीर यादव भी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर मौजूद सामग्री और डेयरी की गतिविधियों की विस्तृत जांच शुरू कर दी।

अब जांच में यह स्पष्ट होगा कि डेयरी में मिले घी, दूध पाउडर और राइस ऑयल का उपयोग किस उद्देश्य से किया जा रहा था। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यहां मिलावटी दूध या दुग्ध उत्पाद तैयार किए जा रहे थे? फिलहाल इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे।

प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई है। अब देखना होगा कि जांच में क्या खुलासा होता है और दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है।
📲Get App