🔥 ट्रेंडिंग कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 1... सरकार के एंटी भू माफिया की पोल खोल रहा... एटा: जिलाधिकारी के निर्देश, स्थलीय सत्... कासगंज जिला अस्पताल का निरीक्षण: कमिश्... કમલીવાડા ખાતે જી.એમ. દેસાઈ સ્કૂલમાં નવ... વાવ-થરાદમાં અઢી વર્ષના બાળકની હત્યા: પ...
17 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा
धर्म

मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 17 अग. 2026, 01:56 PM 👁 67
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, तैनात पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश

उरई/जालौन। श्रावण मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने थाना चुर्खी क्षेत्र के ग्राम औंता स्थित कारे बाबा मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा व्यवस्था तथा दर्शन के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार किया जाए और किसी भी स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने भीड़ नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए। श्रावण सोमवार को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी गई, ताकि श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में दर्शन का लाभ मिल सके।
📲Get App