🔥 TRENDING ਦਿਵਾਲੀ ਅਤੇ ਬੰਦੀ ਛੋੜ ਦਿਵਸ ਦੀਆਂ ਲੱਖ ਲੱਖ... ভূত চতুর্দশীর রহস্য! ১৪ প্রদীপ, ১৪ শাক... Hyderabad Police Survey New One‑Way Ro... Telangana woman disappears after stepp... Vega Jewellers Opens New Showroom in D... Delhi Police Commissioner Anurag Kumar...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता और शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता, डीएम समीर ने ऑनलाइन फीडिंग का किया सत्यापन

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 07 Nov 2026, 10:10 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कोई भी पात्र मतदाता मताधिकार से न रहे वंचित, मतदाता सूची में त्रुटिरहित प्रविष्टियां सुनिश्चित करने पर जोर।

माधौगढ़, जालौन। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समीर ने तहसील माधौगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा फार्म-6, 7 एवं 8 की ऑनलाइन फीडिंग का सत्यापन करते हुए दर्ज की गई प्रविष्टियों की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े प्रत्येक कार्य में पूरी सावधानी, पारदर्शिता और निर्धारित प्रक्रिया का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दर्ज की जा रही सूचनाओं की शुद्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि या अनियमितता की गुंजाइश न रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
📲Get App