🔥 TRENDING Deputy CM Chowna Mein Urges Youth-Led... સરકારના મંત્રી કુંવરજી બાવળિયાના નિવેદ... ग्राम दरबारा में तालाब के दूषित पानी स... Police Recover 20 Two-Wheelers in Arun... पैडल रिक्शा चालक की बेबसी: 20 रुपये की... Rajouri Youth Faces 18‑Month Wait Afte...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

मोतिहारी सेंट्रल जेल में देर रात प्रशासन का चला सर्च ऑपरेशन

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 31 Oct 2026, 07:43 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोतिहारी सेंट्रल जेल में देर रात प्रशासन का 200जवानों के साथ चला सर्च ऑपरेशन। इस सर्च ऑपरेशन में कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है

मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


मोतिहारी सेंट्रल जेल में देर रातप्रशासन का बड़ा सर्च ऑपरेशन, 200 जवानों के साथ दो घंटे तक चली छापेमारी


मोतिहारी में अपराध नियंत्रण और जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। इसी कड़ी में देर रात मोतिहारी केंद्रीय कारा में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में अचानक सघन छापेमारी की गई। छापेमारी में सदर एसडीओ अरुण कुमार समेत करीब 200 पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवान शामिल रहे। इस दौरान जेल के विभिन्न वार्डों और परिसर में करीब दो घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से जेल प्रशासन और बंदियों के बीच हलचल मच गई। हालांकि, लगभग दो घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम को कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। छापेमारी के बाद प्रशासन ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस कार्रवाई को जेल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और किसी भी अवैध गतिविधि पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई जांच के तौर पर देखा जा रहा है।
📲Get App