🔥 ट्रेंडिंग वाराणसी स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा: रे... ਆਉਣ ਵਾਲੀ ਹੈ ਵੱਡੀ ਆਫ਼ਤ, ਅਗਲੇ 9-10 ਮਹੀਨੇ... वैश्विक समाचार प्रेस ने स्थानीय कार्यक... वाराणसी में आयुष मंत्रालय का गठिया उपच... Highly Anticipated 'Street Fighter' Ac... Influencer Arrested in Kerala MDMA Dru...
16 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

मोतिहारी नगर के आजादनगर मानसपुरी में हथियार के बल पल पर लाखों कि लुट

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 16 अक्टू. 2026, 09:48 AM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोतिहारी नगर के आजादनगर स्थित वार्ड नंबर 26में घुस कर बदमाशों गृहस्वामी और परिवार के अन्य सदस्यों को बंधक बनाकर लाखों कि संपत्ति लुट लिया

मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट रिपोर्ट


मोतिहारी में हथियार के बल पर बड़ी लूट, घर में घुसकर मां-बेटे को बनाया बंआजाद नगर के मानसपुरी वार्छह बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, महिला की कनपटी पर बंदूक और चाकू दिखाकर लूटे लाखों के सामान; पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी बिहार के मोतिहारी में अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ होकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शहर के आजाद नगर स्थित मानसपुरी, वार्ड नंबर-26 में छह बदमाशों ने एक घर में घुसकर बंदूक और चाकू के बल पर लाखों रुपये की संपत्ति लूट ली। इस दौरान बदमाशों ने घर में मौजूद महिला सीमा गुप्ता की कनपटी पर बंदूक सटा दी और उनके 15 वर्षीय बेटे विष्णु कुमार को भी बंधक बना लिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शाम करीब 30 मिनट की है। अनिल कुमार गुप्ता के घर पर उस समय उनकी पत्नी सीमा गुप्ता और सबसे छोटा बेटा विष्णु कुमार मौजूद थे। इसी दौरान छह की संख्या में बदमाश घर में दाखिल हुए। बदमाशों ने हथियारों का भय दिखाकर मां-बेटे को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद घर में रखे कीमती सामान और लाखों की संपत्ति लूट ली। बदमाशों ने किशोर के हाथ-मुंह बांधे वारदात के दौरान बदमाशों ने 15 वर्षीय विष्णु कुमार के हाथ और मुंह बांध दिए, ताकि वह विरोध न कर सके और किसी को मदद के लिए आवाज न लगा सके। वहीं, सीमा गुप्ता को बंदूक और चाकू दिखाकर डराया-धमकाया गया। बदमाशों ने लूटपाट के बाद सीमा गुप्ता के मोबाइल फोन से सिम कार्ड भी निकाल दिए, ताकि पुलिस को सूचना देने में परेशानी हो। घटना के समय अनिल कुमार गुप्ता डॉक्टर को दिखाने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। उनकी 13 वर्षीय बेटी धनु ट्यूशन पढ़ने गई थी, जबकि 17 वर्षीय बेटा प्रियम कुमार मार्केट गया हुआ था। घर में मां और छोटे बेटे को अकेला पाकर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। छह बदमाश घर में कैसे दाखिल हुए और वे अपने साथ कितनी संपत्ति ले गए, इसकी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि शहर के रिहायशी इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात में शामिल बदमाशों की पहचान कब तक होती है और पुलिस उन्हें कब गिरफ्तार कर पाती है।
थाना प्रभारी राजीव रंजन ने कहा कि छान बिन चल रही है कौन था कहा से आए है इसकी जांच की जा रही है FSL की टीम बुलाई जा रही है


बाईट ............. पीड़ित परिवार सीमा गुप्ता
📲Get App