यात्रा
मोतिहारी में यात्रियों मुफ्त यात्री बस सेवा
मोतिहारी में मुफ्त बस यात्री सेवा का शुरुआत एस पी स्वर्ण प्रभात ने किया
मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
मोतिहारी में यात्रियों के लिए मुफ्त रात्रि बस सेवा शुरू, एसपी स्वर्ण प्रभात ने दिखाई हरी झंडी
मोतिहारी पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए मुफ्त रात की बस सेवा शुरू की है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने पुलिस लाइन से इस सेवा को हरी झंडी दिखाई। यह बस रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक चलेगी। इसका मकसद देर रात मोतिहारी पहुंचने वाले यात्रियों को सुरक्षित घर पहुंचाना है। साथ ही, उन्हें नशाखुरानी और झपटमारी जैसी घटनाओं से बचाना है।
पहले दिन रात 8 बजे ही बसें मोतिहारी रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफॉर्म पर पहुंच गईं। यात्रियों को यहां से उनके घर तक पहुंचाया गया। रात 10 बजे नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने स्टेशन पर बसों की जांच की। उन्होंने पूछताछ काउंटर पर यात्रियों को इस सेवा की जानकारी दी। स्टेशन पर लगातार घोषणाएं भी की जा रही थीं। यात्रियों ने इस पहल की तारीफ करते हुए कहा कि देर रात ऑटो या अन्य साधन नहीं मिलते थे, अब वे सुरक्षित घर पहुंच सकेंगे।
बाईट.मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात