🔥 ट्रेंडिंग कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने आज कलेक्... રોહિત યુવક મંડળે માતર તાલુકા ગરમાળા ગા... काशीविश्वनाथ की तर्ज पर बनेगा विष्णुपद... સાણંદ બ્રેકિંગ ન્યૂઝ... અમદાવાદ જિલ્લ... पश्चिम ओडिशा में नुआखाई 2026: नई फसल क... ओडिशा के तट पर चक्रवात चेतावनी जारी
15 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

मोतिहारी में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का भंडाफोड़

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 15 सित. 2026, 09:40 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोतिहारी में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम ठगी करने का हुआ पर्दाफाश

मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
एंकर:-मोतिहारी में सरकारी नौकरी की नाम पर 25 लाख की ‘ठगी का खेल का खुलासा हुआ है’! 3 साल से झांसा दे, फर्जी स्टैंप-लेटर नंबर-आईडी कार्ड और सर्विस बुक से रचा गया जाल; एक आरोपी गिरफ्तार,मास्टरमाइंड समेत अन्य की तलाश जारी।ठगों ने किराएदार बनकर मच्छरदानी सिलाई करने वाली महिला को झांसे में लेकर सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दे घर का जमीन,आभूषण बिकवा और कर्ज की रकम ले ठगों को 25 लाख रुपये दिया अब मामला थाने पहुँची।पीड़ित महिला करीब 17 लाख रुपये नकद और लगभग 8 लाख रुपये ऑनलाइन देने की बात पुलिस को बताई जिस मामले मोतिहारी सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने त्वरित करवाई करते हुए ठग असदुल्ला को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी अनवर जावेद समेत अन्य की तलाश जारी है।वही मोतिहारी के छतौनी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर करवाई की जा रही है।


बाइटदिलीप कुमार एस डी पि ओ सदर 01 मोतिहारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र के खुदानगर निवासी एक महिला मच्छरदानी सिलाई कर बाजार के दुकानों में दे अपना जीवन यार्पण करती थी जिसके पड़ोस में किराया के मकान में रह रहे किराएदार ने सरकारी नौकरी दिलाने के झांसे में महिला को लिया।और फर्जी बहाली लेटर,आईकार्ड समेत सर्विस बुक के माध्यम दिखा ठगी करता रहा।



पीड़ित के अनुसार, वर्ष 2023 में मुख्य आरोपी किराएदार बनकर परोस में आया और बातचीत के दौरान उसने खुद को सरकारी नौकरी और बड़े अधिकारियों से संपर्क रखने वाला व्यक्ति बताया।




परिवार परिजनों को नौकरी दिलाने का भरोसा दिया प्रति ब्यक्ति 8 लाख रुपया के हिसाब 3 ब्यक्ति की सरकारी नौकरी के लिए रकम लेने का सिलसिला शुरू कर दिया।कभी 20 हजार तो कभी 50 हजार-किस्तों में करीब 17 लाख नकद ठगी किया।8 लाख रुपया ऑनलाइन लिया ठगों ने इस तरह से कुल 25 लाख लिया।अब नौकरी नहीं मिलने पर रुपया वापस मांगा तो पंचायत बुलाई गई,ठगों ने पैसे वापस करने से इनकार किया और पीड़ित के साथ मारपीट करते हुए मोबाइल फोन तोड़ने का आरोप है। जिसके बाद मामला थाने पहुँचा।



पीड़ित महिला द्वारा पुलिस अधिकारियों को शिकायत और उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर शातिर असदुल्ला को गिरफ्तार किया। जांच में कथित तौर पर 10-12 फर्जी आईडी कार्ड और दो जाली सर्विस बुक सामने आई हैं। इन दस्तावेजों पर उप विकास आयुक्त डी डी सी कार्यालय और जिला मलेरिया पदाधिकारी कार्यालय से संबंधित फर्जी मुहरों के इस्तेमाल किया गया है।जांच में ये आरोप प्रमाणित होते ही नौकरी के नाम केवल ठगी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सरकारी दस्तावेजों और मुहरों के कथित दुरुपयोग का भी गंभीर मामला बन पर करवाई की जा रही है।
📲Get App