🔥 ट्रेंडिंग दिल्ली पुलिस ने सिद्धारामैया स्टींग जा... अजित कुमार की हिरासत में मौत केस में च... मेटा प्लेटफॉर्म पर बाल यौन उत्पीड़न सा... बेंगलुरु में एलपीजी सिलेंडर में आग, गै... बेंगलुरु में सिलेंडर से गैस लीक, तेल द... मीज़ाम में 509 किमी ग्रामीण सड़कों के...
05 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

मोतिहारी में मंदिर में हुई चोरी का खुलासा

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 05 नव. 2026, 10:14 AM 👁 22
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोतिहारी में विजयादशमी के दिन मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा घटना में शामिल नौ लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

मोतिहारी में मंदिर चोरी कांड का खुलासा, नौ शातिर चोर गिरफ्तार विजयादशमी के दिन मोतिहारी के साईं बाबा मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने दीपावली से पहले खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी का मुकुट बरामद करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के तार नेपाल, उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़े होने की बात सामने आई है। मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र में नवरात्र के दौरान साईं बाबा मंदिर से चोरी की घटना हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और बड़ी कार्रवाई करते हुए आदापुर के तियर नदी के पास से चोरी के मुकुट के साथ नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मंदिरों को निशाना बनाते थे। इस गिरोह के सदस्य पहले मंदिरों की रेकी करते थे, फिर मौका मिलते ही मूर्तियां, मुकुट और अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते थे। गिरोह में हर सदस्य का काम बंटा हुआ था। कोई रेकी करता था, कोई चोरी, तो कोई चोरी के सामान को छिपाने और बेचने का काम करता था। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह ने नेपाल, उत्तर प्रदेश, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण समेत विभिन्न इलाकों में मंदिर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।
सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने चोरी के सामान की बरामदगी के साथ नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की दूसरी घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।


बाईट दिलीप कुमार, एसडीपीओ सदर, मोतिहारी
📲Get App