🔥 TRENDING सामान्य जन चेतना मंच ने करौली में मतदा... સુરેન્દ્રનગર એલસીબીએ ધાંગધ્રા તાલુકાની... માંડલ તાલુકાના સર્વાંગી વિકાસને નવી ગત... જૂનાગઢના સોંદરડા GIDCમાં ભારે લોખંડનો... सूरौठ पंचायत समिति चुनाव: 85 नामांकन प... साबला ब्लॉक में बीएपी प्रत्याशी देवीला...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मोतिहारी में किराना दुकान गोदाम में हुए चोरी कांड का खुलासा

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 24 Oct 2026, 07:40 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोतिहारी में किराना गोदाम में हुए चोरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा पांच आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

मोतिहारी में किराना गोदाम चोरी कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; 540 लीटर तेल बराममोतिहारी के नगर थाना पुलिस ने हिंदरी बाजार स्थित किराना दुकान के गोदाम में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 540 लीटर धारा और सोयाबीन तेल बरामद किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है। सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी का सामान बंजरिया थाना क्षेत्र के भटुहां सरेह में कच्ची सड़क किनारे शीशम के पेड़ के नीचे गड्ढे से बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंगद कुमार, अनिकेत कुमार, मोहम्मद समीर, संतोष कुमार उर्फ गणेश कुमार और मनीष कुमार के रूप में हुई है। सभी मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।



बाईट दिलीप कुमार, सदर एसडीपीओ।
📲Get App