🔥 TRENDING UNESCO Adds Sirpur, Chhattisgarh to Wo... India, Japan Sign Joint Digital Corrid... UN Announces $1.2 Billion Climate Fund... Indian Railways Launches Kavach 4.0 Au... ISRO Completes Design for Next-Generat... Obama Criticizes Trump's Behavior Ahea...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

मोतिहारी में किराना गोदाम में हुई चोरी का खुलासा

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 25 Oct 2026, 08:05 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोतिहारी में किराना गोदाम में हुई चोरी का खुलासा, घटना में शामिल पांच लोग गिरफ्तार

मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
मोतिहारी में किराना गोदाम चोरी कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; 540 लीटर तेल बरामद

मोतिहारी के नगर थाना पुलिस ने हिंदरी बाजार स्थित किराना दुकान के गोदाम में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 540 लीटर धारा और सोयाबीन तेल बरामद किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है। सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी का सामान बंजरिया थाना क्षेत्र के भटुहां सरेह में कच्ची सड़क किनारे शीशम के पेड़ के नीचे गड्ढे से बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंगद कुमार, अनिकेत कुमार, मोहम्मद समीर, संतोष कुमार उर्फ गणेश कुमार और मनीष कुमार के रूप में हुई है। सभी मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।



बाईट दिलीप कुमार, सदर एसडीपीओ।
📲Get App