🔥 TRENDING उदयपुर में 15 की जगह 16 वोट डाले, उप-प... ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਹੋਇਆ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਅਲਪਸੰਖਿਅਕ ਰਿ... SMS हॉस्पिटल में जिंदा युवक को थमा दिय... फैक्ट्री में 14 घंट े काम, 7 दिन की मज... 10 करोड़ के हीरे जड़ित ड्रेस में कमी ईशा... Uttarakhand Residents Protest Proposed...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

मोतिहारी में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 29 Nov 2026, 07:43 PM 👁 34
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

मोतिहारी में बाइक सवार बदमाशों ने 21 वर्षीय नीरज कुमार को गोली मार दी। गोली उनके कंधे में लगी। उनकी हालत नाजुक है और रहमानिया मेडिकल सेंटर में इलाज चल रहा है। घटना नगर थाना क्षेत्र के बलुआ टाल के पास हुई।

नीरज रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के चमड़ा गोदाम के दयाल साह के बेटे हैं। वह बलुआ बाजार में सब्जी की दुकान चलाते हैं। बताया गया कि वह दुकान से भुजा खाने निकले थे। सिटी कार्ड के पास दो बाइक पर सवार करीब छह बदमाश आए और उन्हें गोली मारकर फरार हो गए।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हुए। वे नीरज को सदर अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें रहमानिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया।

नीरज ने बताया कि उनका किसी से विवाद नहीं है। उनके परिजनों ने भी किसी से दुश्मनी होने से इनकार किया।

गोली चलने की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा उठाया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है।

नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बलुआ टाल के पास पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है।


बाईट सुखल साह पिता
📲Get App