🔥 TRENDING Tripura CM Announces 3% DA & DR Hike,... Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath Renam... President and Chhattisgarh Governor aw... Himachal man awarded Rs 12,500 after s... College staff member shot dead in Madh... Muzaffarpur Bank Employee Stole 1.3 La...
06 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकला 10 वर्षीय बालक, डायल-112 ने मिलाया परिजनों से

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 01 Oct 2026, 10:23 PM 👁 32
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सागर जिले में माता-पिता से डांट खाने के बाद घर से निकला एक 10 वर्षीय बालक रास्ता भटक गया था। सूचना मिलने पर डायल-112 के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए बालक को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुँचाया।

सागर जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बालक के रास्ता भटक जाने की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को दिनांक 28/09/2026 की रात्रि लगभग 8 बजे प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मौके के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 वाहन के स्टाफ आरक्षक सतीश विश्वकर्मा एवं पायलट शरद ने मौके पर पहुँचकर बालक को अपने संरक्षण में लिया। स्नेहपूर्वक पूछताछ करने पर बालक ने बताया कि वह मोतीनगर थाना क्षेत्र का निवासी है और माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकल गया था, जिसके बाद वह रास्ता भटक गया।

डायल-112 जवानों ने बालक द्वारा बताए गए पते पर उसे ले जाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक के सुरक्षित मिलने पर उसके परिजनों ने डायल-112 सेवा और पुलिस स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
📲Get App