🔥 ट्रेंडिंग पुणे‑मुळशीतील लवळे गावात कचरा जाळल्याम... दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में ए.क्यू... दिवाली रात में दिल्ली का ए.क्यू.आई. सि... सस्पेंडेड भोपाल सीएसपी नेहा पच्चीसिया... रामायण ने बना दिया पहला सोमवार का सबसे... साई अभ्यंकर की ‘राधीमा’ ने नया तमिल यु...
10 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मौत बनकर आमने-सामने आईं दो बाइकें, एक युवक की की मौत तीन गंभीर

✍️ रिपोर्टर: Rashid albi 🗓 10 नव. 2026, 10:16 AM 👁 11
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दीपावली की खुशियां पतली मातम में

मौत बनकर आमने-सामने आईं दो बाइकें, एक युवक की की मौत तीन गंभीर

शाहाबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

शाहबाद। क्षेत्र के मीरापुर मोड़ पर दो बाइकों के बीच हुई भीषण भिड़ंत ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, मीरापुर मोड़ के समीप अचानक दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को संभाला और एंबुलेंस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन अन्य घायलों डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
📲Get App