🔥 TRENDING ‘Fireflies in the Dark’: Hopeful story... Imphal Times Criticises Education Poli... Manipur govt orders halt to autopsy un... PM Modi looks to replicate Meghalaya’s... Lakadong Turmeric‑Ginger Tea Attracts... Meghalaya orders eateries to print FSS...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मिशन शक्ति फेज-6 के शुभारंभ पर निकली भव्य जागरूकता पदयात्रा, 900 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
Local

मिशन शक्ति फेज-6 के शुभारंभ पर निकली भव्य जागरूकता पदयात्रा, 900 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 13 Oct 2026, 05:20 AM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

करीब 900 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश।

कानपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के शुभारंभ के अवसर पर कानपुर नगर में भव्य जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। फूलबाग चौराहा से थाना कोतवाली तक निकाली गई इस पदयात्रा को महापौर प्रमिला पांडेय, पुलिस आयुक्त कानपुर नगर रघुबीर लाल एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा में करीब 800 से 900 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसमें छात्राओं, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, अध्यापकों, मनोवैज्ञानिकों तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी शिवा सिंह, दक्षिण की अपर पुलिस उपायुक्त अरीबा नोमान, सेंट्रल की अपर पुलिस उपायुक्त डॉ. अर्चना सिंह, मुख्यालय की अपर पुलिस उपायुक्त स्नेहा तिवारी तथा सहायक पुलिस आयुक्त अंजना दहिया, ज्योति, आकांक्षा पाण्डेय एवं प्रियंका वाजपेयी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत आयोजित इस जागरूकता पदयात्रा के माध्यम से महिलाओं एवं छात्राओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना तथा समाज में सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण तैयार करने के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
पदयात्रा के माध्यम से महिला सशक्तीकरण और महिला सुरक्षा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों की सहभागिता ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
📲Get App