🔥 TRENDING करौली शहर में गैस सिलेंडर के लिए उमड़ी... दुर्गा माता मंदिर में 14वां विशाल जागर... Solar-powered toilet installed at Chha... Eight injured, including pregnant woma... Paan Vendor Sets Up Stall Inside 3AC C... अयोध्या दीपोत्सव
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

मिशन शक्ति अभियान: कक्षा 7 की छात्रा प्रतीक्षा बनीं एक दिन की प्रतीकात्मक जिलाधिकारी।

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 15 Oct 2026, 10:15 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मिशन शक्ति अभियान से बालिकाओं को मिला नेतृत्व का अवसर, प्रतीक्षा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं।

मडोरा। मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मडोरा की कक्षा सात की छात्रा प्रतीक्षा को एक दिन के लिए प्रतीकात्मक जिलाधिकारी बनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी समीर ने छात्रा को बुके भेंटकर उसका स्वागत किया। प्रतीकात्मक जिलाधिकारी बनीं छात्रा प्रतीक्षा ने जनसुनवाई/जनता दर्शन में आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के उपरांत जिलाधिकारी समीर ने छात्रा प्रतीक्षा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मिशन शक्ति अभियान के तहत की गई इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ ही उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराना है। इस पहल के माध्यम से बालिकाओं को आगे बढ़ने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और भविष्य में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
📲Get App