🔥 TRENDING સુરત: કમેલા દરવાજા સ્થિત રિજન્ટ ટેક્સટ... રાજુલા: શ્રી રિદ્ધિ સિદ્ધિ ગજાનન મંદિર... Kanpur millionaire murder probe: Polic... Parineeti Chopra’s ‘Shaque’ Thriller R... Election Commission’s email glitches l... SPI Report 2026 Shows Cybercrime Victi...
24 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मसौढ़ी में घर का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण व नकदी चोरी
Crime

मसौढ़ी में घर का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण व नकदी चोरी

✍️ Reporter: Manoj Kumar 🗓 10 Aug 2026, 09:40 PM 👁 56
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मसौढ़ी थाना क्षेत्र मणिचक गांव के रीता देवी के घर में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया

मसौढ़ी थाना क्षेत्र मणिचक गांव के रीता देवी के घर में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और नकदी समेत लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़िता ने मसौढ़ी थाना में रीता देवी ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, शुक्रवार की रात अज्ञात चोर घर में घुस गए और घर में रखे सामान को खंगालने के बाद कीमती आभूषण एवं अन्य सामान लेकर फरार हो गए। चोरों ने सोने के मंगलसूत्र, झुमका, टीका, नाक की बाली समेत अन्य आभूषण चोरी कर लिए। इसके अलावा घर में रखे एक मोबाइल फोन और करीब 35 हजार रुपये नकद भी चोर अपने साथ ले गए।
आवेदन में चोरी गए मोबाइल का नंबर 9229367044 बताया गया है। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद जब घर में सामान की जांच की गई तो आभूषण, नकदी और मोबाइल गायब मिले। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
चोरी की घटना से मोहल्ले में बढ़ी चिंता
घर में चोरी की घटना सामने आने के बाद आसपास के लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात में गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि चोरों के सक्रिय होने से आम लोगों में भय का माहौल है।
पुलिस से चोरों की गिरफ्तारी और सामान बरामदगी की मांग
पीड़िता ने अपने आवेदन में पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करते हुए अज्ञात चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी करने तथा चोरी गए आभूषण, मोबाइल और नकदी की बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों और संभावित सुरागों के आधार पर चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
📲Get App