🔥 TRENDING भोपाल के ग्राम तारा सेवनिया में शराब क... Three pistols, 50 rounds seized ahead... Drug dealer ‘Mausi’ arrested in Shahdo... Accused in Ex-IAS Officer’s Murder Giv... શિહોરીમાં ગૌ આહવાન અભિયાનની મિટિંગ, યુ... काशी जोन में उप कमिश्नर के निर्देश पर...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

मारवाड़ी महिला समिति का दीपावली मिलन समारोह धूमधाम के साथ संपन्न

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 02 Nov 2026, 08:15 PM 👁 28
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मारवाड़ी महिला समिति पटना सिटी कि ओर से दीपावली के पावन अवसर पर भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया

पटना सिटी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

मारवाड़ी महिला समिति का दीपावली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न,
मारवाड़ी महिला समिति, पटना सिटी की ओर से दीपावली के पावन अवसर पर भव्य दीपावली मिलन समारोह का सोमवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। समारोह में समिति की लगभग 70 सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान होजी, गेम्स, नृत्य, वेशभूषा, रूप-सज्जा सहित विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। थाली सजावट प्रतियोगिता में श्रीमती प्रीति ड्रोलिया एवं श्रीमती मनु ड्रोलिया को प्रथम पुरस्कार मिला। दिया सजावट में श्रीमती नमिता लाडिया तथा रोप सजावट के जूनियर वर्ग में श्रीमती नमिता लाडिया और सीनियर वर्ग में श्रीमती संगीता अग्रवाल प्रथम रहीं।
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतर्ज्योति बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा निर्मित मोमबत्तियों का स्टॉल लगाया गया। समिति की सदस्याओं ने मोमबत्तियां खरीदकर छात्राओं को आर्थिक सहयोग एवं प्रोत्साहन दिया।
समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारा झुनझुनवाला ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, आपसी प्रेम और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। अंत में सभी सदस्याओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए समारोह का समापन हुआ।
📲Get App