🔥 TRENDING कैलारस मंडी में एक तौल कांटे से किसान... একডালিয়া এভারগ্রিনের দুর্গাপুজো মণ্ডপ... હિંમતનગર: છાપરીયા વિસ્તારમાં આખલા યુદ્... Bhopal: Wife Commits Suicide After Law... Police to tighten monitoring of mining... Five Accused in Bhadana Murder Remande...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: पत्नी मुस्कान रस्तोगी और प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 14 Oct 2026, 10:19 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मेरठ की एक अदालत ने पति सौरभ राजपूत की निर्मम हत्या के मामले में पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा सुनाई है। सजा सुनते ही दोनों कोर्ट में रो पड़े।

मेरठ से आज 14 अक्टूबर को एक सनसनीखेज मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। पति सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा सुनाई गई है। कोर्ट के इस फैसले से इलाके में हड़कंप मच गया है।

सजा का ऐलान होते ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर मौजूद मुस्कान और साहिल फूट-फूटकर रोने लगे। जज ने जब मुस्कान से पूछा कि क्या वह अपने पति की हत्या में दोषी है और क्या सजा चाहती है, तो उसने कहा कि उसकी दोनों बच्चियों का ख्याल रखा जाए, जिसके बाद वह खामोश हो गई। साहिल से भी जज ने सवाल पूछे, लेकिन वह भी कुछ खास नहीं बोला।

यह मामला बेहद क्रूरतापूर्ण था, जिसमें सबूत मिटाने के लिए शव के पांच टुकड़े कर एक नीले ड्रम में भरा गया था और फिर उसमें सीमेंट का घोल डाल दिया गया था। इस हत्याकांड में फांसी की सजा के ऐलान के बाद सौरभ राजपूत की मां की आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि अब उन्हें शांति से न्याय मिल गया है।
📲Get App