🔥 ट्रेंडिंग कृष्णागिरी में तमिलनाडु वेत्री समिट मे... टीवीके सरकार के तहत तमिलनाडु ने निवेश... प्रियांश अऱ्या की 19-6 बौछार से दिल्ली... मध्य प्रदेश की किशोर एथलीट हीमा निनामा... कोर्ट ने कहा, पति के माता‑पिता से अलग... केजरीवाल ने पंजाब रैली से पहले महिलाओं...
25 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
टेक्नोलॉजी

मेरठ में निवेश का विस्तार, विनिर्माण को मिलेगी नई रफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 25 नव. 2026, 04:32 PM 👁 23
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

‘पॉलिसी पैरालिसिस’ से निवेश के केंद्र तक पहुंचा उत्तर प्रदेश

लखनऊ/मेरठ। उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेश को नई गति देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ से जनपद मेरठ में Ball Beverage Packaging (India) Pvt. Ltd. के Aluminium Beverage Can Manufacturing Plant के ग्राउंडब्रेकिंग समारोह में वर्चुअली शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वैश्विक कंपनियों का उत्तर प्रदेश में निवेश ‘Make in UP, Make for the World’ के संकल्प को मजबूती प्रदान कर रहा है। प्रदेश में निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के प्रयासों से उत्तर प्रदेश तेजी से निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश को Policy Paralysis की स्थिति से बाहर निकालकर निवेश एवं औद्योगिक विकास का केंद्र बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश में निवेशकों का विश्वास बढ़ा है और औद्योगिक गतिविधियों को नई दिशा मिली है।
उन्होंने कहा कि वैश्विक कंपनियों द्वारा उत्तर प्रदेश में निवेश करना प्रदेश की बदलती औद्योगिक पहचान और मजबूत आर्थिक संभावनाओं का प्रमाण है। ऐसे निवेश आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार वर्ष 2030 तक उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। औद्योगिक निवेश, विनिर्माण क्षेत्र का विस्तार और रोजगार के अवसरों में वृद्धि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के महत्वपूर्ण आधार हैं। मेरठ में Ball Beverage Packaging के एल्युमिनियम बेवरेज कैन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की ग्राउंड ब्रेकिंग को प्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेश विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भरता और आर्थिक समृद्धि की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
📲Get App