🔥 TRENDING ગુમ સુદા Class 10 girl molested in Samastipur,... Neeraj Pandey says BJP MLA’s ‘I feel s... Four men caught on video molesting gir... Man in Safari Car Allegedly Harasses T... Four Arrested After Harassment Video o...
24 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

मिर्ज़ापुर: श्रीपट्टी के पास पशुओं से लदी पिकअप पलटी, चालक फरार, तस्करी का खुलासा

✍️ Reporter: Anupam Singh 🗓 24 Sep 2026, 01:18 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मिर्ज़ापुर के चिल्ह थाना क्षेत्र में श्रीपट्टी के पास एक पशुओं से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में छह पशु मिले, जिन्हें अमानवीय ढंग से बांधकर ले जाया जा रहा था। घटना के बाद चालक और अन्य लोग मौके से फरार हो गए।

मिर्ज़ापुर। चिल्ह थाना क्षेत्र में श्रीपट्टी के पास चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर एक पिकअप वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। वाहन पलटने के बाद उसमें से चार भैंस और दो पड़वा समेत कुल छह पशु बरामद हुए। स्थानीय लोगों के अनुसार, पशुओं को बेहद अमानवीय स्थिति में बांधकर ले जाया जा रहा था।

दुर्घटना के बाद पिकअप का चालक और उसमें सवार अन्य लोग मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पशुओं को वाहन से सुरक्षित बाहर निकलवाकर स्थानीय लोगों की सुपुर्दगी में सौंप दिया है।

सोनभद्र नंबर की यह पिकअप मिर्ज़ापुर तक कैसे पहुंची, इस बात को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा है और क्षेत्र की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। कई थाना-चौकियों को पार कर वाहन के श्रीपट्टी तक पहुंचने के मामले की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस फरार लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
📲Get App