Defence
मोरखण्डी-हिंदुर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, बीएसएफ और कांकेर पुलिस ने किया निष्क्रिय
कांकेर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम मोरखण्डी और हिंदुर के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने करीब 3 किलो वजन का एक प्रेशर कुकर IED बरामद किया। बीएसएफ की बीडीएस टीम ने मौके पर ही IED को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा, बीएसएफ डीआईजी दीपक तिवारी और पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत की गई। क्षेत्र में सुरक्षा बलों का सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।