🔥 TRENDING जैथरा:-में शारदीय नवरात्र का भव्य शुभा... केरेडारी में शारदीय नवरात्र का भव्य शु... JD Women’s College faculty protest Mat... CJP founder Abhijeet Dipke’s 85‑year‑o... Man pushes ex‑girlfriend into Maharash... Man named Dipke departs Delhi for gran...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मरीज बन डी एम सीतापुर ने जिला अस्पताल का किया निरक्षण

✍️ Reporter: ashif 🗓 11 Oct 2026, 02:48 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
साढ़े दस बजे जिलाधिकारी डा. राजा गणपति आर जिला अस्पताल के दवा काउंटर पर कतार में लग गए। काउंटर से एक कर्मी ने दवा की सीरप मरीज को फेंककर दी, इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की, जानकारी की तो पता चला कि प्रशिक्षु कर्मी है। भनक पाकर सीएमएम डा. इंद्र सिंह पहुंचे। ओपीडी में निरीक्षण जिलाधिकारी ने चिकित्सक की लिखी दवा सीएमएस से पढ़ने को कहा तो वह नहीं बता सके इस पर वह नाराज हुए। निर्देश हैं कि पर्चे पर बड़े अक्षरों में साफ-साफ लिखा जाए। अव्यवस्थाओं को लेकर सीएमएस को फटकार लगाई। उन्होंने करीब दो घंटे तक जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।

साफ-सफाई संतोषजनक न मिलने पर सफाई ठेकेदार के भुगतान में 10 प्रतिशत कटौती के निर्देश दिए।

मरीजों ने बताया लिखी जा रही

बाहर की दवा अस्पताल में निरीक्षण के दौरान मरीज राकेश ने बताया कि ओपीडी में चिकित्सक बाहर से दवा लिख देते हैं। जोकि काफी महंगी मिलती है। आरती ने बताया कि उनके पति भर्ती है, पर समय पर कोई चिकित्सक देखने

जिला अस्पताल में डीएम डा. राजा गणपति आर को समस्या बताती महिला जागरण

नहीं आते हैं। विकास ने बताया कि मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. प्रांसू अग्रवाल परामर्श तो जिला अस्पताल में देते हैं और जांच व दवा के लिए बाहर बुलाते हैं। जिलाधिकारी ने शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए।

: रसोई में चखा भोजन जिलाधिकारी ने रसोई पहुंचकर मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता जानने के लिए चखा। खानपान और भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक मिली। उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिया सुबह शाम रसोई में पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता अनिवार्य रूप से जांचे।

मिले सिर्फ एक चिकित्सक : इमरजेंसी ओपीडी में शनिवार सुबह डा. सोमेश व डा. दिलशाद

की ड्यूटी थी। जिलाधिकारी को निरीक्षण के दौरान सिर्फ डा. सोमेश ही ड्यूटी पर मिले। दूसरे चिकित्सक के बारे में कोई सही जानकारी भी नहीं मिल सकी। इसपर नोटिस देने के निर्देश दिए।

11 बजे तक भर्ती मरीजों को देखने नहीं पहुंचे चिकित्सक इमरजेंसी ओपीडी में तालगांव की नैंसी का भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। जिलाधिकारी ने मरीज से इलाज के बारे में जानकारी ली, तो पता चला अभी तक चिकित्सक ने देखा ही नहीं है, जबकि मरीज की हालत गंभीर थी। संबंधित चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस व स्टाफ नर्स पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
नीड 24 न्यूज इस खबर की स्वतंत्रता से पुष्टि नहीं करता है
📲Get App