🔥 TRENDING गाजियाबाद के रावली रोड मेन बाजार में ब... श्री विघ्नहर साखर कारखाना चा ४१ वा गाळ... कल्याणच्या इराणी वस्तीत पोलिसांचे मोठे... Delhi Building Collapse Injures Five,... Jailer 2: Will the Sequel Prioritize B... Paul Walker's Hidden Past: Marine Biol...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

मिरचाईबाड़ी चौक पर जुटे राष्ट्र निर्माता: सेवा ज्योति कार्यक्रम के जरिए गूंजा विकसित भारत का संकल्प

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 07 Oct 2026, 05:46 PM 👁 11
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मिरचाईबाड़ी चौक पर जुटे राष्ट्र निर्माता: सेवा ज्योति कार्यक्रम के जरिए गूंजा विकसित भारत का संकल्प

कटिहार शहर के मिरचाईबाड़ी चौक पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सेवा ज्योति कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलित कर सेवा और समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ‘सेवा ज्योति’ केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह जनसेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को हर घर तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 'सेवा से विकसित भारत' के संकल्प को मजबूत करने के लिए समाज का हर वर्ग पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा कि सेवा, समर्पण और मजबूत संगठन के बल पर ही विकसित भारत के सपने को साकार किया जा सकता है और यही हम सभी का एकमात्र लक्ष्य है। इस अवसर पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री-सह-कटिहार विधायक श्री तारकिशोर प्रसाद , मनोज राय, प्रमोद महतो, कविता पासवान,एंव भारी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने देश की प्रगति में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ ली। वही हरिशंकर नायक स्कूल के प्रांगण में सेवा संकल्प अभियान रंगोली के तहत सेवा के रंग राष्ट्र कार्यक्रम भी किया गया !
📲Get App