🔥 ट्रेंडिंग ದೇವರಗುಡ್ಡದ ಹಿರಿಯ ಸಾಹಿತಿ ಭೀಮರಾಯ ಭಂಡಾರಿಗ... रामायण ने एक दिन में अडिपुरुष से आगे,... वेस्ट बंगाल के सीएम ने सिंगुर में नई औ... बिहार पुलिस ने सेवानिवृत्त आयकर अधिकार... बिहार में NEET स्पेशल स्ट्रे राउंड 202... बिहार ने शिक्षकों‑छात्रों की रील बनाना...
06 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

मनेर में पुलिस और अपराधीके बिच मुठभेड़ तीन अपराधी हुए ढेर

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 06 नव. 2026, 10:09 AM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना जिला के मनेर पैक्स अध्यक्ष कि हत्या कांड में जांच के क्रम में शेरपुर गंगा नदी के किनारे पुलिस और अपराधियों के बिच हुई मुठभेड़ तीन अपराधी ढेर, मनेर थानाध्यक्ष हुए घायल

मनेर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटन जिला के मनेर। पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस को शुक्रवार अहले सुबह बड़ी सफलता मिली। शेरपुर गंगा नदी इलाके में अपराधियों की मौजूदगी की सूचना पर पहुंची पटना एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम का सामना बदमाशों से हो गया। करीब तीन बजे दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। मुठभेड़ में तीन अपराधियों की मौत हो गई, जबकि मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के बाएं हाथ को छूते हुए गोली निकल गई। उन्हें उपचार के लिए पटना भेजा गया है।
मारे गए अपराधियों की पहचान जेपी यादव, सूरज कुमार उर्फ राजा शर्मा और बबलू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, बबलू और सूरज पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के शूटर थे, जबकि जेपी यादव मुख्य साजिशकर्ता था। इस हत्याकांड में प्रखंड प्रमुख के पति पिंटू पॉइजन भी गोली लगने से घायल हुए थे।
घटनास्थल पर एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा पहुंचकर जांच कर रहे हैं। एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। मौके से दो पिस्तौल, एक देसी कट्टा और कई खोखे बरामद हुए हैं। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
📲Get App