🔥 TRENDING दीपों की रोशनी में खिला बचपन, बुजुर्गो... તલોદમાં સિંગલ‑યુઝ પ્લાસ્ટિક સપ્લાય કરન... धनतेरस और दीपावली को लेकर उरई में पुलि... Actress Renu Desai Opens Up About Rais... Centre Seizes 39.5 Acres of IAF Sports... 50,000 Chickens Lost in Tamil Nadu, Fa...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

मनेर में पुलिस और अपराधीके बिच मुठभेड़ तीन अपराधी हुए ढेर

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 06 Nov 2026, 10:09 AM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना जिला के मनेर पैक्स अध्यक्ष कि हत्या कांड में जांच के क्रम में शेरपुर गंगा नदी के किनारे पुलिस और अपराधियों के बिच हुई मुठभेड़ तीन अपराधी ढेर, मनेर थानाध्यक्ष हुए घायल

मनेर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटन जिला के मनेर। पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस को शुक्रवार अहले सुबह बड़ी सफलता मिली। शेरपुर गंगा नदी इलाके में अपराधियों की मौजूदगी की सूचना पर पहुंची पटना एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम का सामना बदमाशों से हो गया। करीब तीन बजे दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। मुठभेड़ में तीन अपराधियों की मौत हो गई, जबकि मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के बाएं हाथ को छूते हुए गोली निकल गई। उन्हें उपचार के लिए पटना भेजा गया है।
मारे गए अपराधियों की पहचान जेपी यादव, सूरज कुमार उर्फ राजा शर्मा और बबलू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, बबलू और सूरज पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के शूटर थे, जबकि जेपी यादव मुख्य साजिशकर्ता था। इस हत्याकांड में प्रखंड प्रमुख के पति पिंटू पॉइजन भी गोली लगने से घायल हुए थे।
घटनास्थल पर एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा पहुंचकर जांच कर रहे हैं। एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। मौके से दो पिस्तौल, एक देसी कट्टा और कई खोखे बरामद हुए हैं। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
📲Get App