🔥 TRENDING शेरकोट में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोज... Machhimaro sankat ઉના નજીક કારની ટક્કરથી બે વિદ્યાર્થિની... चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन... दुर्गा पूजा की भव्य और सुरक्षित तैयारि... Chhattisgarh High Court Upholds Divorc...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

मानपुर नगरिया में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, युवक का पैर टूटा, पुलिस जांच में जुटी

✍️ Reporter: Harish Chandra 🗓 09 Oct 2026, 12:45 PM 👁 22
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दावत से लौट रहे परिवार की बाइक को स्प्लेंडर ने मारी टक्कर, युवक का पैर फ्रैक्चर

दावत से लौट रहे परिवार की बाइक को स्प्लेंडर ने मारी टक्कर, युवक का पैर फ्रैक्चर

कासगंज। जनपद के सोरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मानपुर नगरिया में आज रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 9:00 बजे मानपुर नगरिया में राजू टेंट हाउस के सामने दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसके पैर में फ्रैक्चर आया है।
घटनाक्रम के मुताबिक, ग्राम बनूपुरा निवासी 22 वर्षीय भूपेंद्र पुत्र अशर्फीलाल अपनी 20 वर्षीय पत्नी पिंकी और 8 वर्षीय मासूम बेटी गुंजन के साथ मानपुर नगरिया में एक दावत में शामिल होने आए थे। देर रात वह अपनी पल्सर बाइक (संख्या: UP 87 Y 4881 ) से परिवार सहित वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मानपुर नगरिया में राजू टेंट के समीप पहुँची, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्प्लेंडर बाइक (संख्या: UP 24 BP 9469) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। स्प्लेंडर बाइक को बदायूं जनपद के थाना उझानी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सजूपुर निवासी मोहित पुत्र राजपाल चला रहा था।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और भूपेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके पैर की हड्डी टूट गई और शरीर के अन्य हिस्सों में भी काफी चोटें आईं। गनीमत रही कि उनकी पत्नी और बेटी को गंभीर चोटें नहीं आईं।
दुर्घटना होते ही मौके पर भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायल भूपेंद्र को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सोरों भिजवाया, जहाँ उनका उपचार जारी है।
इधर, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी आशीष राय तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की कानूनी छानबीन में जुट गई है।
📲Get App