🔥 ट्रेंडिंग ચોટીલા ચામુંડા માતાજીના ત્રીજા નોરતે દ... ઉજ્જૈન: બાબા મહાકાલની ભસ્મ આરતીના ભવ્ય... અમદાવાદ: પોલીસ પરિવારે DGP અને કમિશનરન... जामखेडकरमध्ये दोन चारचाकी वाहनांची समो... जंतर मंतर के प्रदर्शन अब रामलीला मैदान... मेहबूबा मुफ़्ती ने दल झील के पश्चिमी कि...
13 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

मैनपुरी में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, सिपाही घायल

✍️ रिपोर्टर: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 13 अक्टू. 2026, 06:32 AM 👁 20
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनपद मैनपुरी में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश राहुल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक सिपाही भी घायल हुआ है।

जनपद मैनपुरी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली क्षेत्र के कड़ेरा हार में पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच दिनदहाड़े मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई में एक सिपाही घायल हुआ है, वहीं पुलिस ने शातिर इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और 10,600 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल पुत्र लल्लू (निवासी पुरवइया टोला, इटावा) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, राहुल के खिलाफ दो दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह काफी समय से फरार चल रहा था।

यह मुठभेड़ SOG टीम, साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार राहुल हाल ही में कृष्णा नगर क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की घटना में शामिल था। इस गिरोह के एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि आज दूसरे आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा गया। गिरोह का तीसरा लुटेरा अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

मुठभेड़ के दौरान सिपाही मनोज चौधरी घायल हो गए, जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश राहुल के पैर में गोली लगी। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसपी सिटी ने बताया कि घायल सिपाही और गिरफ्तार बदमाश दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस संयुक्त टीम द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
📲Get App