अपराध
मैनपुरी के कुरावली में गैंगस्टर आरोपी अंकित यादव के दो पेट्रोल पंप कुर्क, 15.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त
पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपी अंकित यादव के दो पेट्रोल पंपों की मशीनरी, उपकरण और निर्माण कुर्क किया। संपत्ति का अनुमानित मूल्य 15 लाख 33 हजार 242 रुपये आंका गया है।
मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपी अंकित यादव के दो पेट्रोल पंपों की मशीनरी, उपकरण और निर्माण को कुर्क किया। दोनों पेट्रोल पंपों की कुल संपत्ति का मूल्य 15 लाख 33 हजार 242 रुपये आंका गया है।
पुलिस के अनुसार अंकित यादव पर बायोडीजल के नाम पर मिलावटी पेट्रोल-डीजल बेचने का आरोप है। कार्रवाई एएसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी के निर्देशन में की गई। मौके पर तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर, पूर्ति निरीक्षक अमर सिंह और प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
कार्रवाई के दौरान ढोल बजाकर मुनादी भी कराई गई। पुलिस अब पेट्रोल पंपों की जमीन की भी जांच कर रही है。