🔥 TRENDING Punjab Govt Approves 8% DA Hike for St... Punjab Government Hikes Dearness Allow... Assam Police Arrest Two with Over 1,50... Upper Assam flood victims join Raijor... Odisha Scribes Visit Assam’s UNESCO-Li... ખેડબ્રહ્મા સિવિલ હોસ્પિટલ ખાતે સ્વચ્છત...
24 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मनोहर थाना नगरपालिका के नए अध्याय का आगाज, देवेंद्र शर्मा ने संभाला प्रथम अध्यक्ष का पदभार

✍️ Reporter: Anuj jain 🗓 23 Sep 2026, 11:02 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विधायक गोविंद रानीपुरिया की मौजूदगी में हुआ समारोह, उपाध्यक्ष गायत्री देवी लोधा ने भी ग्रहण किया दायित्व

संघर्षों की राह से नगरपालिका के प्रथम अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंची सफलता की कहानी
मनोहर थाना के देवेंद्र कुमार शर्मा की सफलता के पीछे संघर्ष, मेहनत और संगठन के प्रति निरंतर सक्रियता की कहानी जुड़ी है। लंबे समय तक कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच सक्रिय रहकर उन्होंने अपनी पहचान बनाई। विभिन्न परिस्थितियों में संगठन के साथ मजबूती से खड़े रहने और लगातार जनसंपर्क बनाए रखने का परिणाम रहा कि उन्हें मनोहर थाना नगरपालिका के प्रथम अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली।
विधायक गोविंद रानीपुरिया सहित जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नगरवासियों की मौजूदगी में पदभार ग्रहण करते हुए देवेंद्र शर्मा ने नई जिम्मेदारी संभाली। उनके अध्यक्ष बनने के साथ ही समर्थकों ने इसे वर्षों की मेहनत और संघर्ष का परिणाम बताया।
अब अध्यक्ष के रूप में उनके सामने मनोहर थाना के विकास और नगरवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने की बड़ी जिम्मेदारी है
📲Get App