🔥 TRENDING સુરતના કતારગામ ઝોનમાં ગંદા પાણીની આપત્... સુરત મહાનગરપાલિકા કર્મચારીઓની સમયપાલન... RAPIDOની પ્રતિ કિલોમીટર રેટ વધારાની મા... ग्राम पंचायत चुरहा नवदिया में नाली का... સાબરકાંઠા જિલ્લામાં અંબાજી પગ યાત્રીઓ... फार्मर आईडी कार्ड बनाने वाले सर्वेयरों...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मनोहर थाना नगर पालिका के प्रथम अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा कल संभालेंगे पदभार

✍️ Reporter: Anuj jain 🗓 22 Sep 2026, 02:38 PM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

23 सितंबर को नगर पालिका परिसर में होगा समारोह, विधायक गोविंद रानीपुरिया सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहेंगे मौजूद

मनोहर थाना। नगर पालिका मनोहर थाना के प्रथम अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा का पदभार ग्रहण समारोह बुधवार, 23 सितंबर को नगर पालिका परिसर में आयोजित किया जाएगा। समारोह का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे होगा। कार्यक्रम में नगरवासी, भाजपा कार्यकर्ता, नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
समारोह की अध्यक्षता घनश्याम भंडारी करेंगे। वहीं मनोहर थाना विधायक गोविंद रानीपुरिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उपखंड अधिकारी पुष्कर मित्तल मुख्य विशेष अतिथि तथा ब्रजेश बागला अति विशिष्ट अतिथि ,एवं अति विशिष्ट अतिथि पुलिस उपाधीक्षक, थाना अधिकारी, विकास अधिकारी एवं तहसीलदार सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
नगर पालिका के प्रथम अध्यक्ष के पदभार ग्रहण को लेकर कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों में उत्साह है। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। समारोह में नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष एवं पार्षदगणों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
आयोजकों ने नगरवासियों एवं कार्यकर्ताओं से समारोह में पहुंचकर इस महत्वपूर्ण अवसर के साक्षी बनने तथा मनोहर थाना के विकास की नई शुरुआत का स्वागत करने का आह्वान किया है।
📲Get App