🔥 TRENDING Tripura’s Mayer Gomon Carnival to Attr... Himachal HC Scrutinises Barog High‑Ris... Summerhill Dussehra Festival Tackles D... बांदकपुर में पेट्रोल पंप विवाद: ट्रस्ट... Shimla Introduces Helicopter Link to R... 80‑ft and 60‑ft Ravan Effigies Burned...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मनोहर थाना में 42 फीट ऊंचे रावण का दहन, भव्य आतिशबाजी से गूंजा दशहरा मैदान

✍️ Reporter: Anuj jain 🗓 20 Oct 2026, 08:40 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकली, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा नगर; नगरपालिका गठन के बाद पहली बार बने रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के तीन पुतले

मनोहर थाना। जिला। झालावाड़। कस्बे में विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा प्राचीन श्री कालिंदी तट मंदिर से प्रारंभ होकर दशहरा मैदान पहुंची। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयघोष लगाए, जिससे पूरा नगर भक्तिमय माहौल में गूंज उठा। जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए तथा अखाड़ों के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों का मन मोह लिया।
नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने किया रावण दहन
दशहरा मैदान में 42 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा उपस्थित रहे और उन्होंने रावण दहन किया। नगरपालिका गठन के बाद पहली बार दशहरा उत्सव में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के तीन पुतले तैयार किए गए, जो आकर्षण का केंद्र रहे।
भव्य आतिशबाजी से जगमगाया दशहरा मैदान
रावण दहन के अवसर पर हुई भव्य आतिशबाजी ने आसमान को रोशनी से भर दिया। आतिशबाजी का शानदार नजारा देखने के लिए दशहरा मैदान में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रावण का पुतला धू-धू कर जलते ही मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ विजयदशमी का पर्व मनाया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन रहा मुस्तैद
दशहरा आयोजन को लेकर प्रशासन सतर्क रहा। दशहरा मैदान में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए। जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए तथा आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। मनोहर थाना में इस बार का दशहरा उत्सव भव्य आयोजन और आकर्षक आतिशबाजी के चलते लोगों के लिए यादगार रहा।
📲Get App