🔥 TRENDING MHA Orders Transfer of Two IAS Officer... Bhopal hospitals on alert for Diwali f... Rewarded Cannabis Smuggler T. Srinivas... दीपावली पर रामपुर में पुलिस की कड़ी सु... અમરેલીના સણોસરા ગામમાં દીપડાના હુમલામા... Jatara
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मनोहर सिंह भाटी ने बताया

✍️ Reporter: Manohar Singh 🗓 07 Nov 2026, 05:03 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मनोहर सिंह

बाड़मेर के धनाऊ थाना क्षेत्र के बिसारणिया गांव (नेहरों की नाड़ी) में शुक्रवार रात दो हिरणों के शिकार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के पहुंचने पर शिकारी मृत हिरणों को छोड़कर मौके से फरार हो गए।

आरोप है कि आरोपी एक रहस्यमयी डिब्बे से आवाज निकालकर हिरणों को अपनी ओर आकर्षित करते थे।जिसकी आहट से जागे ग्रामीणों ने विरोध किया तो शिकारी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

घटना से गुस्साए वन्यजीव प्रेमियों और ग्रामीणों ने आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए धनाऊ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में रोष व्याप्त है और वन्यजीव प्रेमियों में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
📲Get App