🔥 TRENDING योगापट्टी में बिहार प्रदेश शिक्षा सेवक... Rajasthan CET 2026 Exam Date Released... Rajasthan JEN 2026 Recruitment: Vacanc... BJP National President Nitin Nibin Arr... National Parsuram Parishad Completes T... 19-Year-Old Stabbed to Death at Mahavi...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मनोहर सिंह भाटी

✍️ Reporter: Manohar Singh 🗓 18 Nov 2026, 04:00 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बेदु कला

चोरी की स्कॉर्पियो ढूंढने आए युवकों पर फायरिंग: बदमाशों ने टक्कर मारकर गाड़ी खेत में पलटाई, धोरों में पीछा कर एक आरोपी को पकड़ा; 4 घायल

जोधपुर के डांगियावास थाना क्षेत्र में चोरी की स्कॉर्पियो की तलाश में हनुमानगढ़ से आए युवकों पर फायरिंग करने और उनकी गाड़ी को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। बदमाशों की स्कॉर्पियो ने युवकों की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटते हुए खेत में जा घुसी। हादसे में हनुमानगढ़ से आए तीन युवकों सहित चार लोग घायल हो गए। घटना के दौरान एक गोली गाड़ी के बोनट पर लगी। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हनुमानगढ़ जिले के रावतसर से छह युवक स्कॉर्पियो में सवार होकर सालवा कला पहुंचे थे। युवकों का दावा था कि उनकी सफेद रंग की स्कॉर्पियो चोरी हो गई थी। गाड़ी में लगे जीपीएस की मदद से वे उसका पीछा करते हुए जोधपुर पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरी स्कॉर्पियो में सवार मनीष जाट और सुनील जाट ने उनका पीछा शुरू कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने युवकों की गाड़ी पर फायरिंग की और फिर टक्कर मार दी। टक्कर से स्कॉर्पियो पलटकर खेत में जा घुसी।

डांगियावास थानाधिकारी राजूराम ने बताया कि दोपहर 1:10 बजे घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि आरोपियों ने दो से तीन हवाई फायर भी किए थे। वहीं, एक गोली हनुमानगढ़ से आए युवकों की स्कॉर्पियो के बोनट पर लगी थी। हादसे में सुरेंद्र कुमार, सुधीर कुमार और भान खान घायल हो गए। इसके अलावा गाड़ी की टक्कर से स्थानीय भेड़ चालक बाबूलाल जाट भी घायल हो गया। चारों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

एक आरोपी हिरासत में, दूसरे की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलने पर डांगियावास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने पीछा करते हुए सालवा कला निवासी मनीष जाट को डिटेन कर लिया। वहीं, दूसरे आरोपी सुनील जाट की तलाश की जा रही है। फिलहाल घटनास्थल पर शांति है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
📲Get App