🔥 ट्रेंडिंग महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा स्थगित: 4.4 ल... हापूर में अस्वच्छ भंडारण के कारण 698 क... कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में दो चुनावी... उप चुनाव से पहले नोएडा‑घाज़ियाबाद में... अमृतसर में चीफ खालसा दीवान के 125वें स... बिहार के नेता सम्राट चौधरी और तेजस्वी...
29 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मनोहर सिंह भाटी

✍️ रिपोर्टर: Manohar Singh 🗓 29 नव. 2026, 01:37 PM 👁 23
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बेदु कला

भींयासर-भोजासर सड़क मार्ग पर जर्जर बिजली पोल से हादसे का खतरा

भींयासर। भींयासर से भोजासर जाने वाले सड़क मार्ग के पास लगा बिजली का पोल जर्जर हालत में है। पोल का सीमेंट उखड़ रहा है तथा उसमें दरारें आने के साथ लोहे के सरिये भी दिखाई देने लगे हैं। ऐसे में कभी भी पोल क्षतिग्रस्त होकर गिरने की आशंका बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार विकाश कड़ेला ने कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन ग्रामीणों और वाहन चालकों का आवागमन रहता है। इसके बावजूद बिजली विभाग की ओर से पोल की मरम्मत या बदलने को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि संभावित हादसे को देखते हुए समय रहते जर्जर पोल को बदलवाया जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
📲Get App