🔥 ट्रेंडिंग दक्षिण फ़्लोरिडा के काउंटी में बाढ़ चे... एल नीनो से हिमालय में भारी बारिश और हि... तीन स्कूल के छात्र भारत‑न्यूज़ीलैंड टे... फैक्ट चेक: वायरल वीडियो गलत दावा करता... हिजाब के बिना प्रदर्शन करने पर ईरानी ग... सोमवार की उदासी को फैशन से बदला: एमिरा...
24 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मनोहर सिंह

✍️ रिपोर्टर: Manohar Singh 🗓 24 नव. 2026, 09:19 AM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बेदु कला

🚨 बालेसर पंचायत समिति में सियासी पेच! कांग्रेस के पास बहुमत, फिर भी प्रधान की कुर्सी पर BJP की नजर।

जोधपुर की बालेसर पंचायत समिति में चुनाव परिणाम के बाद राजनीति दिलचस्प हो गई है। यहां कांग्रेस ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को 6 सीटें मिली हैं। इसके बावजूद कांग्रेस के लिए प्रधान बनाना आसान नहीं है।

दरअसल, प्रधान का पद अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आरक्षित है। कांग्रेस के पास एक भी ST वर्ग का जीता हुआ प्रत्याशी नहीं है, जबकि भाजपा के खाते में दो ST प्रत्याशी हैं।

वहीं, रविवार को वार्ड-3 और वार्ड-10 में दोबारा मतदान करवाया गया था। वार्ड-3 से कांग्रेस की इंदिरा देवी ने 115 वोटों से जीत दर्ज की, जबकि वार्ड-10 से भाजपा के रमेश भील विजयी रहे।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि बहुमत होने के बावजूद क्या कांग्रेस प्रधान की कुर्सी से दूर रह जाएगी? क्या भाजपा अपना प्रधान बनाने में कामयाब होगी? यह खबर मनोहर सिंह भाटी ने बताया बेदु कला से
📲Get App