🔥 ट्रेंडिंग ਪੰਜਾਬ ''ਚ ਵੱਡਾ ਫੇਰਬਦਲ! ਕਈ ਵੱਡੇ ਅਧਿਕਾਰੀ... दलित बस्ती पहुंचीं भाजपा नेत्री डॉ. पू... Haryana breaking news Haryana today's बिरसा मुंडा जयंती पर 'जनजातीय' बनाम 'आ... ન્યૂયોર્કમાં મોટી દુર્ઘટના: ત્રણ માળની... छत्तीसगढ़ में बम की फर्जी खबर से ट्रेन...
12 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मनोहर सिंह

✍️ रिपोर्टर: Manohar Singh 🗓 12 नव. 2026, 08:18 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बेदु कला

यह पोस्ट धनजय सिंह खींवसर ने की अत्यंत निंदनीय कृत्य, किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं!

लोहावट की ग्राम पंचायत रामदेव नगर, आमला में परमवीर चक्र विजेता, माँ भारती के वीर सपूत मेजर शैतान सिंह जी की प्रतिमा खंडित किए जाने की घटना अत्यंत पीड़ादायक, निंदनीय एवं अस्वीकार्य है।

राष्ट्र की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे वीरों का अपमान समूचे राष्ट्र के स्वाभिमान पर आघात है। ऐसे कृत्यों के लिए हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है और इन्हें किसी भी परिस्थिति में सहन नहीं किया जाएगा।

इस गंभीर घटना को लेकर जिला प्रशासन से निरंतर संपर्क में हूँ। दोषियों की अविलंब पहचान कर उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश देने का आग्रह किया है। इस कृत्य में संलिप्त किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

हमारे वीरों का सम्मान और उनकी गौरवशाली विरासत की गरिमा सर्वोपरि है। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

वीरों के सम्मान से कोई समझौता नहीं, यह हमारा अटल संकल्प है।

#Lohawat #MajorShaitanSingh #ParamVirChakra
📲Get App