🔥 TRENDING कानपुर में बारिश के बीच यातायात पुलिस... વીરપુર અર્બન સહકારી બેંકની ચૂંટણીમાં B... અમરેલીમાં હસમુખભાઇ સાંગાણીએ ઇદ‑એ‑મિલાદ... ભાવનગરમાં ST બસનો કાળમુખો અકસ્માત: માત... હેડલાઇન: પાટણ જિલ્લાના સાંતલપુર તાલુકા... divyapur Shahar mein jasne Eid miladun...
26 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

मिलाद उल नबी को निकला फ्लैग मार्च

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 25 Aug 2026, 10:30 AM 👁 13
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिवान में मिलाद उल नबी का लेकर पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

सिवान से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट मिलाद-उल-नबी को लेकर सीवान में फ्लैग मार्च, डीएम-एसपी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील







.सिवान में कलदेर रात मिलाद उल नबी के अवसर पर सीवमें विधि-व्यवस्था सामान्य बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट दिखी


इसी क्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जेपी चौक से लेकर नगर थाना रोड स्थित दुर्गा मंदिर तक फ्लैग मार्च रात में निकाला गया।

फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मिलाद-उल-नबी का त्योहार मनाने की अपील की।

अधिकारियों ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।


वहीं, मेले और जुलूस के दौरान डीजे और आर्केस्ट्रा पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

यदि कोई व्यक्ति या आयोजक नियमों का उल्लंघन करते हुए डीजे, आर्केस्ट्रा या किसी अन्य प्रतिबंधित कार्यक्रम का आयोजन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जुलूस या मेले में किसी भी तरह के हथियार, तलवार या चाकू लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी। ऐसा करते पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि त्योहार को आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं।

किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचना दें।
📲Get App