🔥 TRENDING प्रयागराज में पंचायत चुनाव की सुगबुगाह... Tripura CM Urges TET Paper-I Qualifier... Kanda Express to Deliver 440 MT of Oni... शाहजहांपुर में निर्वाचक नामावलियों के... Key Updates on India's 8th Pay Commiss... Tractor Sales Jump 18.14% in Sept 2026...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मुख्यमंत्री युवा संबल योजना : इंटर्नशिप की उपस्थिति 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन अपलोड करवानी होगी

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 15 Oct 2026, 05:25 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मुख्यमंत्री युवा संबल योजना : इंटर्नशिप की उपस्थिति 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन अपलोड करवानी होगी

दौसा, 15 अक्टूबर। मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के अंतर्गत इंटर्नशिप कर रहे आशार्थियों की इस वर्ष की अप्रैल से सितंबर माह तक की उपस्थिति नए EEMS 2.0 पोर्टल पर आगामी 25 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन अपलोड करनी होगी।

जिला रोजगार अधिकारी श्यामलाल शर्मा ने बताया कि संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा निर्धारित अवधि की उपस्थिति तय समय सीमा में पोर्टल पर अपलोड किया जाना सुनिश्चित किया जाए। 25 अक्टूबर के बाद अपलोड की गई उपस्थिति के आधार पर बिल तैयार नहीं किए जाएंगे।
उन्होंने इंटर्नशिप कर रहे आशार्थियों से कहा है कि वे अपने संबंधित विभाग के अधिकारी से संपर्क कर अप्रैल से सितंबर माह तक की उपस्थिति निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन अपलोड करवाना सुनिश्चित करें, ताकि नियमानुसार बिल तैयार करने की कार्रवाई समय पर की जा सके।
📲Get App