🔥 ट्रेंडिंग राहुल गांधी करेंगे हैदराबाद के गिग वर्... पूर्व सांसद विनोद कुमार कहते हैं, सोनि... ओडिशा के गोपालपुर पोर्ट में उच्चस्तरीय... ओडिशा और जापान के तोटोरी प्रान्त ने नि... माँ हिंगुला पीठा में बड़े बदलाव सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग’ क...
12 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विधायक सुभाष त्रिपाठी की शिष्टाचार भेंट, पुत्र निशंक त्रिपाठी भी रहे मौजूद।

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 12 नव. 2026, 04:38 AM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बहराइच के पयागपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दिनांक 11 नवंबर को लखनऊ में जनपद बहराइच के पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुभाष त्रिपाठी ने अपने सुपुत्र निशंक त्रिपाठी के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्र से जुड़े भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात के अवसर पर भाजपा कटका के मंडल अध्यक्ष रामनिवास निषाद, भाजपा हुजूरपुर के मंडल अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, भाजपा पयागपुर के मंडल अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय, भाजपा धनुई के मंडल अध्यक्ष संतोष गौतम एवं भाजपा विश्वेश्वरगंज के मंडल अध्यक्ष विष्णु दयाल चौहान उपस्थित रहे। इस शिष्टाचार भेंट को लेकर क्षेत्रीय राजनीतिक और संगठनात्मक हलकों में चर्चा रही। मुलाकात के दौरान भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों की मौजूदगी ने भी विशेष ध्यान आकर्षित किया।
📲Get App